Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Dec, 2018 01:11 PM
तीन राज्यों में जीत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। भाजपा ने झूठे वादे करके स...
लखनऊः तीन राज्यों में जीत मिलने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के पैर नहीं होते। भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई थी। अब जनता ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के चुनाव में उसे आईना दिखाकर एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में आस्था जताई है। परिणाम का यह रुझान लोकसभा चुनाव में भी दोहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में मिली जीत राहुल गांधी के सार्थक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पांच राज्यों के चुनाव के चलते यूपी पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे थे। अब यूपी में संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगे।
राज बब्बर ने कहा कि मुख्य पार्टी के साथ-साथ आनुषांगिक संगठनों और विभागों को सक्रिय करेंगे। पार्टी में उन्हीं कार्यकर्ताओं या नेताओं को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे, जो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संगठनों का काम के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।