प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान

Edited By Deepika Rajput,Updated: 05 Aug, 2018 02:05 PM

raj babbar gave a big statement

रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका फैसला राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को ही करना है।...

लखनऊः रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी या नहीं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका फैसला राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को ही करना है। उन्होंने कहा कि मैं तो कार्यकर्ता हूं। मुझे भी नहीं मालूम कि मैं खुद चुनाव लड़ूंगा या नहीं।

राज बब्बर ने शनिवार को लखनऊ में कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूपी में आई भीषण बाढ़ पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए। जिससे आम जनता को हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके। 
PunjabKesariकांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को पत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!