Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jul, 2018 06:22 PM
यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिनार को 14 सदस्यों की नई मीडिया टीम घोषित की है। राज बब्बर ने इसकी जानकारी करते हुए सभी मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की...
लखनऊः यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिनार को 14 सदस्यों की नई मीडिया टीम घोषित की है। राज बब्बर ने इसकी जानकारी करते हुए सभी मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की।
इनको बनाया गया प्रवक्ता: राजीव बख्शी (कॉर्डिनेटर), हिलाल नकवी, ओमकारनाथ सिंह, अशोक सिंह, सुचि विश्वास, जीशान हैदर, उमा शंकर पांडेय, असीफ अली नकवी, अनूप पटेल, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, तनुज पूनिया, विशाल राजपूत और सचिन रावत।
मीडिया इनपुट डिवीजन: सुबोध श्रीवास्तव, प्रो अजीत कुमार पांडेय, डॉ मंजू दीक्षित और डॉ मंसूर अली। वहीं, वीरेंद्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, द्विजेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह राजपूत को मीडिया कमेटी का विशेष सदस्य नियुक्त किया गया है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया था और नए पैनल के गठन के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें करीब 70 लोगों ने ये परीक्षा दी। उत्तर प्रदेश में प्रवक्ताओं का ये परीक्षा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय मीडिया को-आर्डिनेटर राहुल गुप्ता की देखरेख में हुआ।