उत्तर भारत में हुई बारिश का पानी पहुंचा संगम, गंगा यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2020 04:56 PM

rain water reaches sangam in north india increases in water level

बीते कुछ दिनों से शहर में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह पहाड़ों में नदियों के उद्गम स्थलों के आसपास तेज बारिश होना है। साथ ही दोनों नदियों की सहायक नदियों का पानी भी इसमें आ रहा है। आने वाले दिनों में...

प्रयागराजः बीते कुछ दिनों से शहर में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी वजह पहाड़ों में नदियों के उद्गम स्थलों के आसपास तेज बारिश होना है। साथ ही दोनों नदियों की सहायक नदियों का पानी भी इसमें आ रहा है। आने वाले दिनों में लगातार जलस्तर बढ़ने से शहर के कई इलाकों में बाढ़ कहर बरपा सकती है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वालों में डर पैदा हो रहा है। संगम आ रहे श्रद्धालु भी अचानक बढ़े पानी को देखकर काफ़ी खुश है।
PunjabKesari
श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे है और कोरोना वायरस से जल्द निजात मिलने की प्रार्थना कर रहे है। कुछ दिन पहले जो संगम क्षेत्र  कम पानी की वजह से सूखा पड़ा था अब वहां पर्याप्त पानी आ गया है। दोनों नदियों के किनारे बैठने वाले तीर्थ पुरोहित बढ़ते पानी की वजह से हटने को मजबूर हुए हैं। बता दें कि प्रयागराज तीन तरफ से नदियों से घिरा है। शहर के एक तरफ यमुना बहती है और दो तरफ गंगा की जलधारा है।

इससे बाढ़ के वक्त तीनों तरफ से शहर घिर जाता है।मध्य प्रदेश की तमाम नदियां यमुना में गिरती हैं। इसी वजह से यमुना भी उफना रही है। इन नदियों में केन, बेतवा और चंबल सबसे ज्यादा बहाव वाली नदियां हैं। यमुना का बढ़ा हुआ पानी संगम में आकर गंगा से मिलता है, इसी वजह से गंगा में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लोग भी यहां खूब आ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!