उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में 6 और लोगों ने गंवाई जान

Edited By Ruby,Updated: 08 Sep, 2018 11:16 AM

rain erupted in uttar pradesh 6 more people in 24 hours lost

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान छह और लोगों की वर्षाजन्य हादसों में मौत हो गई। इस प्रकार एक सितंबर से अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर में दो जबकि लखनऊ, गाजीपुर, कन्नौज और सुल्तानपुर में एक एक व्यक्ति...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान छह और लोगों की वर्षाजन्य हादसों में मौत हो गई। इस प्रकार एक सितंबर से अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर में दो जबकि लखनऊ, गाजीपुर, कन्नौज और सुल्तानपुर में एक एक व्यक्ति की मौत हो गई।         

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं वर्षा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कहीं कहीं काफी पानी बरसा।         सबसे अधिक सात सेंटीमीटर वर्षा दुद्धी (सोनभद्र) में दर्ज हुई। मुखलिसपुर (गोरखपुर) और चुर्क में छह छह, राबर्टसगंज, सुल्तानपुर, झांसी में पांच पांच, अयोध्या, प्रतापगढ़ और आगरा में चार-चार सेंटीमीटर पानी गिरा।         

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर, उन्नाव और फर्रूखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!