राहुल दोहरे चरित्र के विदेशी मानसिकता के व्यक्ति हैं, राष्ट्रवादी लोगों से लें ‘ट्यूशन': सुरेंद्र सिंह

Edited By Umakant yadav,Updated: 05 Oct, 2020 03:16 PM

rahul is a person of double character foreign mentality surendra

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ''दोहरे चरित्र'' का विदेशी मानसिकता वाला व्यक्ति करार देते हुए उन्हें राष्ट्रवादी लोगों से ‘ट्यूशन'' पढ़ने की सलाह दी है।

बलिया: अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'दोहरे चरित्र' का विदेशी मानसिकता वाला व्यक्ति करार देते हुए उन्हें राष्ट्रवादी लोगों से ‘ट्यूशन' पढ़ने की सलाह दी है।

बैरिया सीट से भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि वह बलात्कार की घटनाएं रोकने के लिए बेटे और बेटियों को अच्छे संस्कार दिए जाने सम्बन्धी अपने बयान पर अब भी कायम हैं। सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल दोहरे चरित्र के विदेशी मानसिकता के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से अनजान हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल जब राष्ट्रवादी लोगों के यहां ‘ट्यूशन' पढ़ेंगे तब उन्हें राष्ट्रवाद की परिभाषा समझ में आएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हाथरस का दौरा करते समय राहुल और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया। सिंह ने कहा कि यात्रा करते समय दोनों मुस्कुरा रहे थे जबकि पीड़िता के घर पहुंच कर आंसू बहाने लगे। भाजपा विधायक ने कहा कि वह हाथरस कांड की पृष्ठभूमि को लेकर अपने दिए गए हालिया बयान पर कायम हैं।

विधायक ने कहा, “संस्कार से बलात्कार रोका जा सकता है। सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे तब भी बलात्कार की घटनाएं नहीं रुकेंगी। बलात्कार तभी रुकेंगे जब माता-पिता अपनी बेटियों को संस्कार देंगे”। सिंह के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!