प्रियंका की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी- UP में है सत्ता की मनमानी

Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Jul, 2019 03:00 PM

rahul gandhi tweet

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस वक्त 'गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार' किया गया जब वह सोनभद्र में हुए खूनी संघर्ष के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं।

लखनऊः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस वक्त 'गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार' किया गया जब वह सोनभद्र में हुए खूनी संघर्ष के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता का मनमाना इस्तेमाल उनकी बढ़ती असुरक्षा को उजागर करता है।
PunjabKesari
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं जिनकी अपनी जमीन छोड़ने से इनकार करने पर निर्मम हत्या कर दी गई। उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे बीजेपी सरकार की बढ़ती असुरक्षा का पता चलता है।''
PunjabKesari
बता दें कि, शुक्रवार को प्रियंका गांधी बीएचयू अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद सोनभद्र के लिए निकली थीं, लेकिन मिर्जापुर सीमा पर स्थित दलहट थाने के पास उनके काफिले को पुलिस ने रोक लिया। सुरक्षाबलों ने कांग्रेस महासचिव को सोनभद्र में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देकर आगे जाने की अनुमति देने से मना कर दिया। इसके विरोध में उनकी अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई। फिर प्रियंका धरने पर बैठ गईं। इसके बाद उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि, बुधवार को सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के उम्भा गांव में जमीनी विवाद को लेकर 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में ग्राम प्रधान समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के विरोध में विपक्ष लामबंद हो गया है। कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद समेत राज्य की सभी विपक्षी पार्टियों ने घटना की एक सुर में भर्त्सना की है और प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर चिंता जताई है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!