Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jul, 2019 05:43 PM
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस बीच राहुल गांधी अपनी संसदीय लोकसभा सीट अमेठी से हारने के बाद 10 जुलाई को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राहुल...
अमेठीः राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इस बीच राहुल गांधी अपनी संसदीय लोकसभा सीट अमेठी से हारने के बाद 10 जुलाई को पहली बार अमेठी आ रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राहुल गांधी यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इससे पहले लखनऊ में सेवादल की अहम बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया। साथ ही एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की सिफारिश भी की।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी की स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके ही गढ़ में मात दे दी। राहुल गांधी को स्मृति ने करीब 55 हजार वोटों से हराया था।