मिशन 2019: अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Mar, 2019 08:10 AM

rahul from amethi and sonia from rae bareli lok sabha elections will be fought

कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र अमेठी...

अमेठी\रायबरेली: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने मौजूदा संसदीय क्षेत्र अमेठी से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे जबकि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी परंपरागत सीट रायबरेली से ही चुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस की पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद फिर से उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, कुशीनगर से आरपीएन सिंह व फैजाबाद से निर्मल खत्री को टिकट दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!