Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Jul, 2018 11:28 AM
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम पांडेय मोटरसाइकिल पर सवार...
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के शिवगढ़ क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल अध्यक्ष गंगा सागर पांडेय की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम पांडेय मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव पहाड़पुर मजरे कुम्हरावां जा रहे थे। रास्ते के विवाद के चलते लालचंद शुक्ला आदि ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर 42 वर्षीय पांडेय की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए । इस सिलसिले में लाल चंद शुक्ला आदि 10 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने लालचंद शुक्ला और शैलेन्द्र अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।