BJP सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जनता का प्रहार है राजस्थान की जीत: राज बब्बर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 08:30 AM

public outcry against bjp  s anti people policies rajasthan  s victory  raj babbar

राजस्थान में हुए लोकसभा के 2 उपचुनाव एवं एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने राजस्थान की जनता को धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि....

लखनऊ: राजस्थान में हुए लोकसभा के 2 उपचुनाव एवं एक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने राजस्थान की जनता को धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों की जीत है। राजबब्बर ने इस परिणाम को केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों पर आम जनता का करारा प्रहार बताया है।

राजबब्बर ने कहा कि आम जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार व उसकी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी समर्थन दिया है। दरअसल राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। कांग्रेस ने मांडलगढ़ विधानसभा सीट व अलवर लोकसभा सीट जीत ली है, जबकि अजमेर लोकसभा सीट पर शुरूआत से ही बढ़त बना रखी है।

वहीं पश्चिम बंगाल की नवपाड़ा विधानसभा सीट व उलूबेरिया लोकसभा सीट टी.एम.सी. ने जीत ली है। पांचों सीटों पर 29 जनवरी को उपचुनाव हुए थे। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह उपचुनाव कांग्रेस के लिए अपनी जमीन मजबूत करने के मौके के रूप में देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!