अखिलेश का BJP सरकार पर हमला, कहा- योगीराज में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद शर्मनाक, जनता के पैसों की खुलकर हो रही बरबादी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 19 Aug, 2022 05:57 PM

public money is being wasted openly in yogiraj akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा राज में जनता के पैसों की खुलकर बर्बादी हो रही है। भ्रष्टाचार को खुली छूट मिली है।      

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साढ़े पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने खुद तो जनता के हित में कुछ किया नहीं, समाजवादी सरकार में जो अच्छे काम हुए थे उन्हें बर्बाद करने को ही अपनी उपलब्धि मान लिया है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद शर्मनाक है। खुद उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग में पिछले पांच वर्षों से चल रही अव्यवस्थाओं पर शर्मिंदा होते रहते हैं। सरकारी अस्पतालों में कहीं ठेले पर मरीज जा रहे हैं तो कहीं सड़क पर टेम्पों में प्रसव हो रहा है।

यादव ने आरोप लगाया कि कहीं एम्बुलेंस नहीं मिली तो कन्नौज में 100 बेड के अस्पताल में गर्भवती को इलाज नहीं मिला। पहले उसे 50 किलोमीटर दूर अस्पताल रेफर किया गया, वहां से भी भगाया गया तो टेम्पो में बच्चे का जन्म हुआ। गोरखपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला अस्पताल को वसूली का अड्डा बना दिया है। आपरेशन थियेटर से निकलने के बाद मरीज के परिजनों से स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा रूपए मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। समाजवादी सरकार में प्रसूताओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 और सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि महिला अपराध रोकने के लिए 1090 तथा अपराध नियंत्रण के लिए डायल 100 विश्वस्तरीय सेवा दी गई थी जिसे भाजपा सरकार ने 112 करके बरबाद कर दिया है। अस्पतालों में मरीजो के लिए नई उन्नत किस्म की मशीने नहीं खरीदी जा रही है। पुरानी मशीने धूल खा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से आवश्यक जांचे भी समय से नहीं हो रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में मरीजों को दवा-इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। जनता अब भाजपा की डबल इंजन सरकार से ऊब चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!