प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में सात मार्च को होगी

Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Mar, 2021 12:59 PM

pti uttar pradesh story

मेरठ, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी।

मेरठ, दो मार्च (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।’’
वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!