Edited By PTI News Agency,Updated: 16 Feb, 2021 03:02 PM
नोएडा, 16 फरवरी (भाषा) नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 25,442 हो गयी।
नोएडा, 16 फरवरी (भाषा) नोएडा में कोविड-19 के छह नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 25,442 हो गयी।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 43 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, पांच और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।
दोहरे ने बताया कि नोएडा में अब तक 25,305 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हुई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।