जेपी के सपनों को पूरा कर रहे मोदी और योगी : यशवंत

Edited By PTI News Agency,Updated: 11 Oct, 2020 06:04 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 11 अक्‍टूबर (भाषा) लोकतंत्र सेनानी कल्‍याण समिति के संरक्षक, उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य यशवंत सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी...

लखनऊ, 11 अक्‍टूबर (भाषा) लोकतंत्र सेनानी कल्‍याण समिति के संरक्षक, उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्‍य यशवंत सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं।

यशवंत सिंह रविवार को यहां चंद्रशेखर चबूतरे पर लोकनायक की जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त भारत का सपना देखा था। यह सपना जातिवादी ताकतों की वजह से 1977-78 में बिखर गया।''

उन्‍होंने कहा कि जयप्रकाश के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ पूरा कर रहे हैं। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों और जेपी के समर्थकों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार मुक्त भारत के अभियान में मोदी और योगी का साथ दें।


इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, सामाजिक सेनानी सुभाष राजभर, दीनानाथ गुप्ता समेत कई प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे और श्रद्धासुमन अर्पित किये।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!