Edited By PTI News Agency,Updated: 02 Sep, 2020 06:29 PM
नोएडा, दो सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना दनकौर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 38 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
नोएडा, दो सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना दनकौर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 38 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की शाम को एक गोपनीय सूचना के आधार पर मोहम्मद राजा गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 38 किलो 500 ग्राम गांजा तथा एक कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपए है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना सूरजपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 लीटर मिलावटी शराब बरामद की है। इनके पास से पुलिस ने दो किलोग्राम यूरिया भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान विकास तथा किरन के रूप में हुई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।