Edited By PTI News Agency,Updated: 06 Jun, 2020 07:09 PM
लखनऊ, छह जून :भाषा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी का सेवा सत्याग्रह चल रहा है।
लखनऊ, छह जून :भाषा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी का सेवा सत्याग्रह चल रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि पूरे प्रदेश में अजय लल्लू की महारसोई संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता को योगी सरकार ने इसलिए जेल में डाला है क्योंकि वह लोगों की सेवा कर रहे थे लेकिन योगी आदित्यनाथ की जेल की सलाखें और फर्जी मुकदमें हमे सेवा से नहीं रोक सकती।
प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश से लाखों लोगों के मैसेज, वीडियो संदेश आ रहे हैं, पूरे सूबे के गली-गली, गांव-गांव से इंसाफ पसंद लोग अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ इस ‘सेवा सत्याग्रह’ में पार्टी 25 लाख लोगों को भोजन कराएगी। भाजपा की करतूतों को जन-जन तक ले जाने के लिए, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के चेयरमैन मोहित पांडेय ने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे से ट्विटर पर 'यूपी मांगे अजय लल्लू की रिहाई' के नाम से हैशटैग चलाया जा रहा है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।