Edited By PTI News Agency,Updated: 27 May, 2020 04:34 PM
मुजफ्फरनगर, 27 मई (भाषा) जिले के पुरकाजी शहर में कुछ लोगों द्वारा एक लड़की से छेड़खानी किए जाने के बाद कथित तौर पर दो समूहों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, 27 मई (भाषा) जिले के पुरकाजी शहर में कुछ लोगों द्वारा एक लड़की से छेड़खानी किए जाने के बाद कथित तौर पर दो समूहों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई।
पुलिस ने कहा कि झड़प ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब विरोधी समूहों के इमरान और शफीक लाठियों और धारदार हथियार से वार करने लगे।
पुलिस ने दंगा और हत्या के प्रयास के मामले के अलावा हिंसा के संबंध में एक और मामला दर्ज किया है।
इसी तरह की एक अन्य घटना में जिले के खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर गांव में मंगलवार को एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।