अमेठी: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता का मिला शव, कुछ समय के लिए रह चुके थे मीडिया में

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jul, 2019 03:12 PM

progressive samajwadi party leader found dead in amethi

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के एक नेता का शव यहां शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। प्रसपा के युवा प्रदेश सचिव एवं फैजाबाद मंडल प्रसपा प्रभारी रोहित अग्रहरि (33) का शव रेलवे लाइन किनारे बने बाग में मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि....

अमेठी(उप्र): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के एक नेता का शव यहां शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। प्रसपा के युवा प्रदेश सचिव एवं फैजाबाद मंडल प्रसपा प्रभारी रोहित अग्रहरि (33) का शव रेलवे लाइन किनारे बने बाग में मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा। अग्रहरि कुछ समय के लिए मीडिया में भी रह चुके हैं।

अमेठी पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कांत राय ने बताया कि वे यहां के केशव नगर में रहते थे। अमेठी रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर उनकी लाश मिली। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। ज्ञात हो कि प्रसपा का गठन समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने किया था।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!