Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Nov, 2019 01:56 PM
पति पत्नी के बीच आपसी मन मुटाव व झगड़ा एक सामान्य बात कही जा सकती है। लगभग रोज इनके बीच ऐसे वाक्ये होते रहते हैं। मगर हैरानी तब हुई जब खट्टी-मिठी...
वाराणसीः पति पत्नी के बीच आपसी मन मुटाव व झगड़ा एक सामान्य बात कही जा सकती है। लगभग रोज इनके बीच ऐसे वाक्ये होते रहते हैं। मगर हैरानी तब हुई जब खट्टी-मिठी नोक-झोंक के इतर महिला ने संपुर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पति पर आंखों में मिर्च डालकर मारने का आरोप लगाया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामला बता दें कि संपुर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रोफेसर राघवेंद्र दुबे पर पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि 4 बेटीयों ने इसका विरोध किया तो उनकी डंडे से पिटाई कर दी। पत्नी का यह भी आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व भी उसे मारा था। जिसकी वजह से उसका पैर टूट गया था। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। दर्ज पुराने मुकदमे को भी वापस लेने का दबाव उस पर बनाया जा रहा है। वापस ना लेने पर उसे प्रताड़ित किया जाता है। पति संग भतीजा भी मारपीट करता था।
फिलहाल पुलिस ने बताया कि महिला के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच के बाद ही कुछ भी स्पष्ट होगा।