Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Apr, 2018 12:34 PM
यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुरः यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया। वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर के रहने वाले शातिर बदमाश मुश्ताक अहमद की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बीती रात पुलिस को उसके कूरेभार थानाक्षेत्र में होने की खबर लगी। क्राइम ब्रांच, धमौर थाना और कूड़ेभार थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की।
वहीं खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही सुर्जन लाल यादव घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी, जिसके चलते गोली बदमाश के पैर में जा लगी। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।