Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 May, 2018 09:47 AM
योगी सरकार आने के बाद से पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। पुलिस हर रोज किसी न किसी अपराधी का एनकाउंटर रही है। हालात ये है कि बड़े से बड़ा बदमाश अब खुद ही सरेंडर कर रहा है। इसी क्रम में अमरोहा के एएसपी दफ्तर में बुधवार को 12 हजार रुपए का इनामी बदमाश...
अमरोहाः योगी सरकार आने के बाद से पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। पुलिस हर रोज किसी न किसी अपराधी का एनकाउंटर रही है। हालात ये है कि बड़े से बड़ा बदमाश अब खुद ही सरेंडर कर रहा है। इसी क्रम में अमरोहा के एएसपी दफ्तर में बुधवार को 12 हजार रुपए का इनामी बदमाश फैजान गले में तख्ती लटकाकर सरेंडर के लिए पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक के सामने उसने सरेंडर कर दिया।
बता दें कि, संभल का रहने वाला फैजान कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उस पर कई संगीन वारदातों के मुकदमे भी दर्ज हैं। अमरोहा के थाना हसनपुर में 2014 में फैजान के ऊपर लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था जिसकी वजह से 2014 से वह लगातार फरार था। अमरोहा पुलिस ने उस पर 12 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। फैजान कभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
वहीं बुधवार को अचानक अमरोहा अपर पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंच कर पुलिस अधीक्षक के सामने सरेंडर कर दिया। फैजान गले में कभी अपराध न करने की तख्ती लटकाकर आया था। उसे देखकर पुलिसकर्मी हौरान रह गए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।