वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पत्नी का निधन, प्रियंका ने जताया दुख, भेजा सांत्वना पत्र

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Oct, 2020 08:28 PM

priyanka writes letter to family of senior congress leader s wife

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रामनरेश सिंह की पत्नी के निधन पर उनके परिवार को बुधवार को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रामनरेश सिंह की पत्नी के निधन पर उनके परिवार को बुधवार को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के रहने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनरेश सिंह की पत्नी विनोद कुमारी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके हाथ एक सांत्वना पत्र भेजा है।

कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रियंका का पत्र सिंह के परिवार को सौंपा है। प्रियंका ने पत्र में कहा है कि सिंह वर्षों से कांग्रेस पार्टी के समर्पित सदस्य हैं। इस दु:ख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!