कृषि कानून वापसी पर प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- चुनाव से पहले माफ़ी मांगने आए PM

Edited By Ramkesh,Updated: 19 Nov, 2021 12:30 PM

priyanka targeted bjp said pm came to apologize before elections

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी  ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आया तो पीएम किसानों से माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कृषि कानून की वापसी पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आया तो पीएम किसानों से माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को कुचल रही थी। उनकी आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास किया।  इस आन्दोलन  में  300 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई फिर भी अहंकारी सरकार अपने काले कानून को वापस नहीं ले रही थी। परंतु चुनाव आते ही जनता से माफी मांग रही है।

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने कहा इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है किसानों की हमेशा जीत हुई है। सरकार की नीयत पर किसानों को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानून  के लिए अध्यादेश लाए। प्रियंका ने कहा कि जो गलत किया आज वह किसानों के सामने आकर बयान दे रहे है।  किसानों को बांटने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला है तो सरकार कृषि कानून को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों की मौत पर श्रद्धांजलि तक नहीं दी।  उन्होंने कहा हमने किसान आन्दोलन का समर्थन जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। आहंकारी सरकार किसानों को किसानों के सामने झुकना पड़ा। प्रियंका ने कहा जो किसानों के खिलाफ कानून है वह खत्म होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में चुनाव से भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। जिससे यह फैसला लेना पड़ा। 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 9 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने का बड़ा फैसला किया है। गुरुपर्व के अवसर के साथ ही किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है। ऐसे में विपक्ष ने भी मोदी सरकार पर फैसले का स्वागत किया और साथ ही निशाना भी साधा है। इसी कड़ी में कांग्रेस कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका, मायावती, आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह,ओम प्रकाश राजभर समेत विपक्ष के नेताओं ने भाजपा पर हमला भी बोला है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!