प्रियंका ने बुनकरों से की बात,कहा- पूर्व में किए गए अपने वादों से पीछे हट रही योगी सरकार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Oct, 2020 10:48 AM

priyanka spoke to the weavers assured all possible help

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुनकरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके बात की और उन्हें पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि....

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुनकरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस करके बात की और उन्हें पार्टी की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पार्टी के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि प्रियंका ने वाराणसी के करीब 50 बुनकरों से बात करके उनकी तमाम समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुना।

कुमार के मुताबिक, बुनकरों ने प्रियंका को बिजली की दरें बढ़ाए जाने से उत्पन्न समस्या के बारे में बताया और कहा कि इसकी वजह से उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। प्रियंका ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूर्व में किए गए अपने वादों से पीछे हट रही है।

कुमार के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव ने बुनकरों को भरोसा दिलाया कि इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस हमेशा उनके साथ खड़ी है और वह सरकार से बुनकरों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह करेंगी। कुमार ने बताया कि प्रदेश के बुनकरों के साथ प्रियंका का यह संवाद आगे भी जारी रहेगा। इससे पहले प्रियंका ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ ऑनलाइन संवाद किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!