Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Apr, 2019 04:26 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलावर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां बिजनौर में उनके रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
बिजनौर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलावर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां बिजनौर में उनके रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जानकारी मुताबिक बिजनौर में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं तब वहां पर कुछ भाजपा कार्यकर्ता आ गए। तभी प्रियंका ने उनकी ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उनपर फूल-कांग्रेस का झंडा फेंक दिया।
जिसके बाद वहां मौजूद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एक दुकान के चबूतरे पर आकर 7-8 भाजपा समर्थकों ने हाथों में झंडा लिए ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने शुरू किए। नारे सुनते ही चारों तरफ खड़े कांग्रेसजन गुस्से से लाल पीले होकर सामने आ डटे और जोर-जोर से ‘मोदी चोर’ के नारे लगाने लगे। मामला तूल पकड़ता देख सीआरपी ने भाजपा समर्थकों को दुकान के अंदर कर शटर गिरा दिया और बड़ी मुश्किल से भड़के कांग्रेस समर्थकों को शांत किया।