राहुल के लिए प्रियंका ने जारी किया इमोशनल ऑडियो, अमेठीवासियों के लिए कही ये बड़ी बात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 May, 2019 06:25 PM

priyanka releases emotional audio

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अपना एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें वह काफी भावुक प्रतीत हो रही हैं। प्रियंका ने कहा बीजेपी वालों का काम चुनाव के दौरान झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि ''भाजपा के लोग अमेठी में...

अमेठीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को अपना एक ऑडियो जारी किया है। जिसमें वह काफी भावुक प्रतीत हो रही हैं। प्रियंका ने कहा बीजेपी वालों का काम चुनाव के दौरान झूठ बोलना और दुष्प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा के लोग अमेठी में चुनाव जीतने के लिए जनता को पैसे, साड़ियां और जूते बांट रहे हैं। यह चुनाव जीतने का बेहद गलत तरीका है। जब मैं 12 साल की थी तब से यहां आ रही हूं। अमेठी के लोगों में बहुत आत्मसम्मान है। यहां की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगा है।

प्रियंका ने आगे कहा कि हमारे परिवार के सदस्यों ने अमेठी की मिट्टी को अपने जान से ज्यादा प्यार किया है। हमारे लिए राजनीति एक व्यापार और सत्ता पाने का साधन नहीं है। हम आपकी सेवा के लिए सदा समर्पित रहेंगे। चुनाव के दिन अपना वोट राहुल गांधी को देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये।

जानने योग्य है कि अमेठी को कांग्रेस गढ़ माना जाता है। 2004 से राहुल गांधी इस सीट से जीतते चले आ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी की स्मृति ईरानी से है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!