Edited By Deepika Rajput,Updated: 13 Feb, 2019 12:42 PM
लखनऊ के टुंडे कबाब राजधानी की सबसे चर्चित डिश है। खान-पान के शौकीन लोग लखनऊ जाते हैं तो बिना टुंडे कबाब खाए वापस नहीं लौटते। इसी कड़ी में लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए टुंडे कबाब मंगवाए गए।
लखनऊः लखनऊ के टुंडे कबाब राजधानी की सबसे चर्चित डिश है। खान-पान के शौकीन लोग लखनऊ जाते हैं तो बिना टुंडे कबाब खाए वापस नहीं लौटते। इसी कड़ी में लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए टुंडे कबाब मंगवाए गए। प्रियंका को जब कबाब दिए गए तो उन्होंने खाने से साफ इनकार कर दिया।
प्रियंका गांधी के लिए मशहूर रेस्टोरेंट टुंडे कबाब से कबाब मंगाए गए थे। एसपीजी के नियमों के मुताबिक लंच को चेक किया गया इसके बाद इसे प्रियंका के पास भेजा गया, लेकिन कुछ देर के बाद कबाब की प्लेट वहां से लौट आई। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका ने इन दिनों नॉनवेज खाना बंद कर दिया है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि मंगलवार होने की वजह से उन्होंने कबाब नहीं खाएं।
बता दें कि प्रियंका का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रियंका जयपुर से लखनऊ लगभग डेढ़ बजे पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही उन्नाव के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की बैठक शुरू हुई और इस तरह एक-एक संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला।