“प्रियंका ने उठाया सोनभद्र कांड का सियासी फायदा, मजबूत कर रही हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी”

Edited By Ruby,Updated: 21 Jul, 2019 03:32 PM

priyanka raised the social advantage of sonbhadra murder

बलिया(उप्र): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। प्रदे..

बलिया(उप्र): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री तिवारी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना के जरिए सियासी लाभ उठाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है और प्रियंका ने सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने के बहाने सियासी ड्रामा करके यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस में उनसे मजबूत नेता कोई और नहीं है और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उनका दावा सबसे जोरदार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो प्रियंका भी आशान्वित हैं कि वह भी पार्टी प्रमुख बन सकती हैं।

तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था। सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं। उन्हें किसी ने यह इजाजत नहीं दी है कि वे किसानों और गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लें। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आजम के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि सरकार विधि सम्मत तरीके से अपना काम कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!