मिशन 2019: अमेठी के 2 दिवसीय दौरे पर प्रियंका, पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2019 11:58 AM

priyanka on amethi s 2 day tour meeting with officials

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी अमेठी के 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस...

अमेठी(उप्र): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी अमेठी के 2 दिवसीय दौरे पर सोमवार को पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उनका शाम 6 बजे वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते हैं। यहां के लोगों को सारी सचाई पता है। जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं। चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिए अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिए वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं। वह अमेठी का अपमान कर रही हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी। प्रियंका ने कहा कि आप इनको सिखाइए कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते। भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!