एक नवंबर को मथुरा आ सकती हैं प्रियंका, प्रतिज्ञा यात्रा का करेंगी समापन

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Oct, 2021 07:52 PM

priyanka may come to mathura on november 1 will conclude pratigya yatra

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा समाप्त होने के बाद एक नवंबर को मथुरा आने की संभावना है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने मीडिया को बताया कि अगर वह मथुरा आती हैं तो वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा और यमुना...

मथुरा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा समाप्त होने के बाद एक नवंबर को मथुरा आने की संभावना है। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने मीडिया को बताया कि अगर वह मथुरा आती हैं तो वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा और यमुना पूजन भी करेंगी। कांग्रेस महासचिव ने शनिवार को तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखायी थी। उनमें से एक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को कवर करने के बाद मथुरा में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के एक नवम्बर को यात्रा के समापन की घोषणा करने की संभावना है। माथुर ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में यात्रा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस और आगरा होते हुए मथुरा पहुंचेगी। पूर्व विधायक के अनुसार, इस यात्रा के दौरान लोगों को 2022 में राज्य में सत्ता में आने पर समाज के विभिन्न वर्गों को राहत देने के लिए प्रियंका द्वारा घोषित विभिन्न कदमों के बारे में अवगत कराया जाएगा। कांग्रेस नेता ने चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने के अलावा 12वीं पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को ई-स्कूटी देने की घोषणा की है। इसके अलावा किए गए वादों में 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार, किसानों का कर्ज माफ करना, बिजली दरों पर 50 प्रतिशत छूट और कोविड अवधि के लिए बिजली बिल पर 100 प्रतिशत छूट, गेहूं और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2500 रुपये प्रति क्विंटल शामिल हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!