लखनऊ दौरे में हर दिन 13 घंटे काम करेंगी प्रियंका गांधी

Edited By Ruby,Updated: 11 Feb, 2019 10:57 AM

priyanka gandhi will work 13 hours every day in lucknow tour

लखनऊः पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को चार दिन के दौरे पर पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इस दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में...

लखनऊः पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को चार दिन के दौरे पर पहली बार लखनऊ आ रही हैं। इस दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में प्रियंका का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ आने के तुरंत बाद सुश्री वाड्रा अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी। 

उन्होंने बताया कि हर रोज प्रियंका सुबह साढ़े नौ बजे से रात साढ़े 11 बजे तक काम करेंगी। दोपहर में एक बजे से डेढ़ बजे तक वो दोपहर का भोजन लेंगी।  सूत्रों ने बताया कि 12 फरवरी को वह मोहनलालगंज और दोपहर बाद उन्नाव के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। दोपहर के भोजन के बाद प्रियंका वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसी तरह 13 फरवरी को वह बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी।  वहीं 14 फरवरी को प्रियंका की मुलाकात सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं से होगी।

प्रियंका के साथ राहुल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिये नियुक्त कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ आ रहे हैं। तीनों नेता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं। अपने चार दिन के लखनऊ प्रवास में प्रियंका हर लोकसभा क्षेत्र के 20 वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनके इलाकों में कांग्रेस के सामने चुनौतियों की जानकारी लेंगी। इसके अलावा पूर्व सांसदों, मौजूदा और पूर्व विधायकों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगी। वह लखनऊ से 15 फरवरी को दिल्ली रवाना होंगी।  सोमवार को लखनऊ पहुंचने के बाद सुश्री वाड्रा, राहुल और ज्योतिरादित्य हवाई अड्डे पर उतरने के बाद पुराने शहर से होकर रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान 20 से ज्यादा जगह उनका स्वागत किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!