Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Mar, 2019 06:03 PM
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) रविवार (17 मार्च) को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका यहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान कांग्रेस के प्रचार की रणनीति...
लखनऊः पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) रविवार (17 मार्च) को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रियंका यहां लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दौरान कांग्रेस के प्रचार की रणनीति बनाएंगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने बताया कि अपने दौरे में प्रियंका पार्टी की प्रचार और चुनाव समितियों के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह अलग-अलग संसदीय क्षेत्र के संयोजकों से भी बात करेंगी। प्रियंका पूर्वी यूपी में प्रचार की रूपरेखा तय करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) की संसदीय सीट वाराणसी समेत अन्य महत्वपूर्ण सीटों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी देंगी।
उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस महासचिव बनने के बाद लखनऊ का यह उनका दूसरा दौरा होगा। प्रियंका 11 फरवरी को 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ आई थीं और यहां अपने भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ रोड-शो किया था।