LokSabha Elections 2019: प्रियंका गांधी ने झांसी में किया 'रोड शो', लोगों ने किया स्वागत

Edited By Deepika Rajput,Updated: 25 Apr, 2019 01:21 PM

priyanka gandhi vadra road show in jhansi and jalaun

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को झांसी की सड़कों पर 'रोड शो' किया। मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रियंका का रोड शो लगभग दो घंटे चला और कानपुर रोड स्थित ऐवट चौक पर संपन्न हुआ।

झांसीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को झांसी की सड़कों पर 'रोड शो' किया। मानिक चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रियंका का रोड शो लगभग दो घंटे चला और कानपुर रोड स्थित ऐवट चौक पर संपन्न हुआ।

PunjabKesariजगह-जगह कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका स्वागत किया। कई जगह प्रियंका का काफिला कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण रोकना भी पड़ा। उत्साही कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। प्रियंका जगह-जगह पर छोटे बच्चों को कई बार गोद में लेकर दुलारती हुई नजर आईं। रोड शो के बाद वह अगली सभा के लिए गुरसराय रवाना हो गईं।
PunjabKesariगौरतलब है कि, इससे पहले प्रियंका गांधी ने बुधवार को महोबा में रोड शो किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को प्रचार प्रधानमंत्री कहा था। प्रियंका ने कहा कि, बीजेपी नेताओं और पीएम 50 फीसदी भाषणों में सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा और मेरे परिवार ने क्या किया। यह नहीं बोल रहे कि 5 सालों में इन लोगों ने क्या किया। साथ ही प्रियंका ने आरोप लगाया कि पीएम की जमीनी राजनीति खत्म हो गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!