Edited By Deepika Rajput,Updated: 24 Mar, 2019 11:47 AM
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार...
लखनऊः लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक दलों के एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है।
प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं। मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ रुपये बकाया। मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं। इसके साथ ही उन्होंने एक निजी समाचार पत्र की एक खबर को इस ट्वीट के साथ साझा किया है।