उन्नाव कांड: प्रियंका बोलीं- हमारी नाकामयाबी, पीड़िता को नहीं मिला न्याय

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Dec, 2019 11:05 AM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को...

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं, लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून-व्यवस्था को भी दिखाता है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि, उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? यूपी में रोज-रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि, सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल रात करीब साढ़े आठ उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढ़ाई, लेकिन करीब 11:10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11:40 पर अंतिम सांस ली। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!