Edited By Deepika Rajput,Updated: 30 Apr, 2019 09:30 AM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान को नेहरू परिवार का पैतृक आवास दिखाने सोमवार को स्वराज भवन पहुंचीं। जिला कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने बताया कि मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बेटे रेहान ने परिवार का पैतृक घर देखने...
प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने बेटे रेहान को नेहरू परिवार का पैतृक आवास दिखाने सोमवार को स्वराज भवन पहुंचीं। जिला कांग्रेस के महासचिव हसीब अहमद ने बताया कि मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद रेहान ने परिवार का पैतृक घर देखने की जिद की तो प्रियंका उन्हें लेकर स्वराज भवन गईं।
शाम 4:10 पर प्रियंका बमरौली हवाई अड्डे से सीधे स्वराज भवन पहुंचीं। उनके इस दौरे से स्थानीय नेताओं को दूर रखा गया था। हालांकि, इसकी सूचना प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और उन्हें मिल गई थी। हसीब ने बताया कि प्रियंका गांधी ने बेटे रेहान को करीब आधे घंटे तक स्वराज भवन और आनंद भवन दिखाया।
शाम को प्रियंका ने कमला नेहरू ट्रस्ट से जुड़े लोगों से मुलाकात की और 5:10 बजे बमरौली से अमेठी के लिए रवाना हो गईं।