योगी के प्रचार में तो यूपी ‘अपराधमुक्त', लेकिन हकीकत कुछ और हैः प्रियंका गांधी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Jul, 2020 11:04 AM

priyanka gandhi says up  guilt free  in yogi s campaign

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टाप पर है। वाड्रा ने कहा ‘‘ पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50...

लखनऊः कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टाप पर है। वाड्रा ने कहा ‘‘ पिछले एक हफ्ते में उप्र में करीब 50 हत्याएं हुईं। सीएम के प्रचार में तो यूपी ‘अपराधमुक्त' हो चुका है लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधों में यूपी पूरे देश में टॉप पर है। आज फिर जौनपुर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया। अब बहुत हुआ। जवाबदेही किसकी है।''

इस बीच पार्टी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि फेसबुक लाइव के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि यूपी में बढ़ते अपराधों से आमजन के मन में खौफ है। राजनीतिक सरंक्षण की वजह से अपराधियों पर कारर्वाई नहीं हो रही है और वो जघन्य से जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कानपुर, प्रयागराज, एटा की नृशंस घटनाएं प्रदेश में जंगलराज की कहानी खुद ब खुद बयां कर रही हैं और सरकार सिर्फ बैठकें और हिदायतें देने तक सीमित है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!