प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन पर महंत नृत्य गोपाल दास ने जताई खुशी, बीजेपी की बढ़ाई मुश्किलें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Mar, 2019 12:18 PM

priyanka gandhi s visit to ayodhya mahant dosti gopal das

राजनीति में सक्रीय होने के बाद प्रियंका गांधी लगातार तूफानी दौरे कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह रोड शो करेंगी।...

अयोध्याः राजनीति में सक्रीय होने के बाद प्रियंका गांधी लगातार तूफानी दौरे कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 27 मार्च को अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह रोड शो करेंगी। इसकी जानकारी मिलते ही अयोध्या के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास ने प्रियंका गांधी की आगमन का स्वागत किए जाने की बात कह कर बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

संत महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि किसी भी कार्य के तहत भगवान को याद किया जा सकता है, चाहे वह राजनीति हो और प्रियंका गांधी ने भगवान को याद किया यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान राम का मंदिर किसी की अपेक्षा नहीं रखता है।

उन्होंने कहा कि भगवान राम स्वतंत्र हैं और उसी तरह भगवान राम का मंदिर भी उन्हीं की इच्छा से ही बनेगा। जल्दी भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। इसमें किसी भी प्रकार का संदेह नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!