Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Feb, 2021 10:20 AM
कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सहारनपुर दौरे पर जाने से पहले ट्वीट कर लिखा कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को....
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सहारनपुर दौरे पर जाने से पहले ट्वीट कर लिखा कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।
बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान केंद्रीय कृषि बिलों के खिलाफ आक्रोशित हैं और आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। किसानों को खुश करने के लिए ही प्रियंका गांधी ने सहारनपुर का कार्यक्रम खासतौर से बनाया है। गन्ना उत्पादक सहारनपुर जिले में गन्ना,गेहूं और धान खास फसलें हैं। अकेले सहारनपुर जिले में ही 6 चीनी मिलें हैं।