लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय में प्रियंका गांधी की बैठक शुरू, तमाम कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Dec, 2019 02:02 PM

priyanka gandhi s meeting started in lucknow congress office

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं संग बैठक की। रविवार को प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बैठक में चर्चा की गई। आज प्रियंका सदफ जफर के परिवार से मिलने जा...

लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं संग बैठक की। रविवार को प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में तमाम कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आज प्रियंका सदफ जफर के परिवार से मिलने जा सकती हैं। सदफ की बहन माल एवेन्यू क्षेत्र में रहती हैं। वहीं, उनका परिवार भी रहता है।

बता दें कि रविवार को प्रियंका गांधी लखनऊ हिंसा के आरोपी सदफ जफर से मिलने जा रहीं थी। इस दौरान प्रियंका गांधी की गाड़ी को पुलिस ने रोका। जिसके चलते प्रियंका भड़क गईं। वह गाड़ी से उतर पर पैदल मार्च करने लगीं। प्रियंका गांधी ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनसे मारपीट की और गला दबाया। प्रियंका की दलील थी कि वह निषेधाज्ञा का उल्लघंन कतई नहीं कर रही है और जुलूस नहीं निकाल रहीं है, बल्कि किसी से मिलने उसके घर जा रही हैं। इसके बावजूद पुलिसजनों ने उनके साथ अभद्रता की और गला पकडने की कोशिश की। घटना के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर आनन-फानन बुलाए गये संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के इशारे पर शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस वालों ने अभद्रता की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!