Edited By Deepika Rajput,Updated: 16 May, 2019 04:13 PM
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और महराजगंज में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मकसद किसी भी माध्यम से सत्ता प्राप्त करना है।
गोरखपुर/महराजगंजः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और महराजगंज में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मकसद किसी भी माध्यम से सत्ता प्राप्त करना है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी सिर्फ प्रचार कर रही है, उनका प्रचार खोखला है। विकास के लिए बेहतर नीयत जरूरी है। आज सर्वाधिक किसान परेशान हैं। किसान बीमा के धन से 10 हजार करोड़ रुपये का लाभ उद्योगपतियों को हुआ है। नोटबंदी ने सभी को कतार में खड़ा कर दिया। मनरेगा को बीजेपी ने दुर्बल बनाया है। बीजेपी की नीति किसान विरोधी है। बीजेपी का मकसद सत्ता प्राप्त करना है, माध्यम कुछ भी हो सकता है।
कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित है देश का भविष्य
उन्होंने जनता का विकास कर मजबूत बनाया जा सकता है। देश का भविष्य कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित है। यह चुनाव देश व सभी लोगों के भविष्य का है, बारीकी से सोच कर जनप्रतिनिधि व पार्टी का चुनाव करें। कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती, धरातल पर काम करती है।