प्रियंका गांधी ने यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे पर जताया दुख

Edited By Ruby,Updated: 08 Jul, 2019 01:13 PM

priyanka gandhi expresses sadness on yamuna expressway bus accident

आगराः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना पर सोमवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई...

आगराः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई बस दुर्घटना पर सोमवार को दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है।''

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।''  गौरतलब है कि लखनऊ से दिल्ली आ रही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!