उन्नाव पीड़िता के परिवार से मिलीं प्रियंका गांधी, राज्य सरकार पर खड़े किए सवाल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Dec, 2019 01:48 PM

उन्नाव रेप पीड़िता ने बीती शुक्रवार रात को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक तरफ पूरा देश हैदराबाद एनकाउंटर पर खुशी का जश्न मना रहा था, वहीं इस बीच पीड़िता की मौत की खबर ने फिर से लोगों को मायूसी दे दी है। इसकी जानकारी मिलने पर प्रियंका...

उन्नावः उन्नाव रेप पीड़िता ने बीती शुक्रवार रात को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में आखिरी सांस ली। एक तरफ पूरा देश हैदराबाद एनकाउंटर पर खुशी का जश्न मना रहा था, वहीं इस बीच पीड़िता की मौत की खबर ने फिर से लोगों को मायूसी दे दी है। इसकी जानकारी मिलने पर प्रियंका गांधी उन्नाव पहुंच गई हैं। प्रियंका ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

प्रियंका ने कहा कि राज्य सरकार जवाब दे कि बार बार सुरक्षा की मांग करने वाली युवती को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। नतीजा यह हुआ कि युवती को जला कर मार दिया गया। परिवार वालों से बातचीत के बाद प्रियंका गांधी ने संवाददताओं से कहा कि पीड़ित युवती ने बार बार पुलिस सुरक्षा मांगी थी जो नहीं दी गई। अब उसके परिवार वालों को धमकी दी जा रही है। परिवार वालों ने भी सुरक्षा मांगी है जो अब तक नहीं मिली है। वाड्रा ने आरोप लगाया कि इस सरकार में अपराध और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से अलग अलग बात की। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उन्नाव से पूर्व कांग्रेस सांसद अनु टंडन भी थीं।

मौत के मुंह में चली गई बेटी खोने के बाद परिवार सदमें हैं। पीड़िता ने पिता ने मौत का बदला सिर्फ मौत होता है। गुनहगारों को बगैर देर किए फांसी मिले या उन्हें दौड़ाकर गोली मार दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि परिवार को एक पैसा नहीं चाहिए। बस, मेरी बेटी को इंसाफ मिले। परिवार को आरोपी सरेआम जान से मारने की धमकी सरेआम देते थे। कई बार यह भी कहा कि केस वापस नहीं लिया तो परिवार और बेटी को आग लगा देंगे। पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन वे हर बार टालमटोल करते रहे। बेटी की मौत की खबर अखबार से मिली। पुलिस या प्रशासन का कोई आदमी यह बताने नहीं आया। हमारे विधायक ने भी कोई खैरख्वाह नहीं ली।’’

बता दें कि सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कल रात करीब साढ़े 8 बजे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढ़ाई, लेकिन करीब 11:10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11:40 पर अंतिम सांस ली। 

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब 23 वर्षीय बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। करीब 90% तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।









 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!