Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 May, 2019 03:30 PM
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में आज तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा राजनीति शक्ति बड़े-बड़े प्रचार करने से नहीं आती है और ना ही टीवी पर दिखाने से आती...
प्रतापगढ़ः कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में आज तक नहीं देखा है। उन्होंने कहा राजनीति शक्ति बड़े-बड़े प्रचार करने से नहीं आती है और ना ही टीवी पर दिखाने से आती है। प्रियंका ने कहा राजनीति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनका की समस्या को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति और विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति हो, लेकिन मोदी आपकी बात सुनना छोड़िए आपको जवाब देना नहीं जानते।
प्रियंका ने भाजपा के वायदों पर कहा कि, अदम गोंडवी का एक शेर याद आ रहा है, तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। कहा कि, जब भाजपा के प्रत्याशी आपके बीच आएं तो पूछिए कि पांच साल में हमारे लिए क्या किया?
प्रियंका ने कहा कि, एक कवि ने कहा था कि तू इधर उधर की बात न कर, तेरा काफिला क्यों लुटा, मुझे और रहबरों से क्या मतलब, सवाल तेरी रहबरी का है। हाल ही में किसान सम्मान योजना निकाली है, भाजपा ने दो दो हजार का लॉलीपॉप दे रही है, 5 सालों तक तो किसानों को नकार दिया, फिर ये किसान अपमान योजना। हमने कहा था किसानों का कर्ज माफ करेंगे, हमने किया। वो भी एक मुश्त किया। हमने कहा है कि हम 72 हजार देंगे तो देंगे। हमारी सरकार आई तो हम फूडपार्क शुरू करेंगे। जो किसान कर्ज न दे पाए, उन्हें जेल में डालना मना होगा। हम हर जिले के मिनी फूडपार्क बनाएंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस का जनाधार मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी यूपी में लगातार तूफानी दौरे कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गुरुवार को प्रतापगढ़ में रैली करने पहुंची है। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।