Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Apr, 2019 05:19 PM
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बेमौसम बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान को लेकर ङ्क्षचता जताते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में वह किसानों के साथ है...
लखनऊ/ नयी दिल्लीः कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बेमौसम बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान को लेकर ङ्क्षचता जताते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी में वह किसानों के साथ है।
वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हजारों एकड़ फसलों को काफी क्षति पहुंची है और इस प्राकृतिक आपदा से व्यापक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बेमौसम बारिश और भारी ओला-वृष्टि से उत्तर प्रदेश में मेरे किसान भाईयों की हजारों एकड़ फसलें डूब गयी। असमय हुई इस प्राकृतिक आपदा से मेरे किसान भाईयों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। मैं संकट की इस घड़ी में आपके साथ हूं।’’