लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ूंगी लोकसभा चुनाव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Feb, 2019 11:50 AM

priyanka big announcement in lucknow lok sabha polls will not contest

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि पार्टी को मजबूत करेंगी। प्रियंका ने कहा कि वह फ्रंट से नहीं बल्कि पीछे से कांग्रेस को संगठित करेंगी और....

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि पार्टी को मजबूत करेंगी। प्रियंका ने कहा कि वह फ्रंट से नहीं बल्कि पीछे से कांग्रेस को संगठित करेंगी और कार्यकर्त्ताओं को एकजुट करेंगी। प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं अभी संगठन को समझ रही हूं। अगर जरूरत पड़ी तो बदलाव भी किया जाएगा।

PunjabKesari

जानकारी मुताबिक प्रियंका बुधवार को 1.20 से 5.20 तक पार्ट कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बता दें कि प्रियंका का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रियंका जयपुर से लखनऊ लगभग डेढ़ बजे पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही उन्नाव के कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका की बैठक शुरू हुई और इस तरह एक-एक संसदीय सीट के कार्यकर्ताओं से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की मजबूती और पति के ईडी की पूछताछ पर दो टूक जवाब दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!