Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Feb, 2020 09:45 AM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को अभी बहुत संघर्ष करना है और वह जरूर करेंगी
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को अभी बहुत संघर्ष करना है और वह जरूर करेंगी।
आजमगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर आई प्रियंका ने वाराणसी हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कहा जनता जो करती है सही करती है लेकिन हमारे लिए यह समय संघर्ष करने का है। हमें बहुत संघर्ष करना है और हम करेंगे। प्रियंका का यह बयान दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर आया है जिसमें कांग्रेस लगातार दूसरी बार अपना खाता नहीं खोल सकी।