मतदाता सूची से नाम कटने पर बोली प्रियंका की मां, ‘बरेली से हमारा अटूट रिश्ता’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Nov, 2017 01:58 PM

priyanka  s mother    our unbreakable relationship with bareilly

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां ने बरेली नगर निगम की मतदाता सूची से अपना और अपनी बेटी का नाम हटाये जाने के बाद कहा कि किसी फेहरिस्त से...

बरेलीः बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की मां ने बरेली नगर निगम की मतदाता सूची से अपना और अपनी बेटी का नाम हटाये जाने के बाद कहा कि किसी फेहरिस्त से उनका नाम भले ही कट जाए लेकिन बरेली से उनका दिल का रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।  प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने टेलीफोन पर ‘भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘बरेली से हमारा रिश्ता दिल का रिश्ता है।

वोटर लिस्ट से नाम कट जाने से यह रिश्ता नहीं टूटेगा। बरेली में मेरा घर तो अभी बरकरार है। यह शहर मेरे परिवार की कर्मस्थली रहा है। मेरा पूरा परिवार बरेली का था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रियंका के पिता डॉक्टर कर्नल अशोक चोपड़ा ने वर्ष 2012 में प्रशासन को मतदाता सूची से नाम काटने का पत्र लिखा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अशोक का अब देहान्त हो चुका है।

मधु ने बताया कि इस शहर में रहकर प्रियंका ने ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कामयाबी के झंडे गाड़े। प्रियंका की शिक्षा भी बरेली के आर्मी स्कूल में हुई। प्रियंका समेत पूरा परिवार बरेली को याद करता है। इस शहर में अपना बचपन गुजारने वाली प्रियंका अकसर बरेली का जिक्र करती हैं।

मालूम हो कि बरेली से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां डॉक्टर मधु चोपड़ा बरेली के कुंवरपुर स्थित अपना मकान छोड़कर पिछले करीब 17 साल से मुंबई में रह रही हैं। जसौली मुहल्ले के निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर प्रशासन ने बूथ स्तरीय अधिकारी से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रियंका और उनकी मां के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!