Edited By ruby,Updated: 03 Apr, 2018 11:56 AM
2019 की लोकसभा चुनाव को भले ही अभी समय बाकी हो, इसके बावजूद हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी कमर अभी से कस ली है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टीयों को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे...
लखनऊः 2019 की लोकसभा चुनाव को भले ही अभी समय बाकी हो, इसके बावजूद हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी कमर अभी से कस ली है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टीयों को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं।
इस वजह से सपा की ज्वाइन
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सबसे जाने-मानें नेता ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ज्वाइन कर सभी को हैरान कर दिया है। भाजपा को 2019 के पहले ये बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले तक भाजपा में रहे पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री स्वर्गीय मंगल सिंह सैनी के पुत्र अनुराग सैनी ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। अनुराग सैनी ने नौगावां सादात और अमरोहा विधानसभा से टिकट मांगा था मगर भाजपा ने उन्हें मना कर दिया था। इसके बाद से ही वे भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
भाजपा से हुआ मोह भंग
पूर्व भाजपा नेता अनुराग सैनी ने बसपा से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की थी। मगर भाजपा के सत्ता में आने के बाद वे उसमें शामिल हो गए थे। मगर भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट न मिलने के बाद उनका भाजपा से भी मोह भंग हो गया और आखिरकार उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।